उदयपुर. रेलवे परिसर में बुधवार से शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़े के तहत पहले दिन कर्मचारियों ने सिटी स्टेशन पार्क तथा प्लेटफार्म की सफाई की। यात्रियों को सफाई के लिए सजग करने के लिए प्लेटफार्म ट्रेनों में पोस्टर, स्टीकर्स लगाए गए। उदयपुर सिटी स्टेशन अधीक्षक सुगनचंद वर्मा ने बताया कि रेल कर्मचारियों, वेंडर्स, नियमित यात्रियों आसरा विकास संस्था के कार्यकर्ताओं ने पार्क में उगी गाजर घास की कटाई की।
प्लेटफार्म को गंदा करने, प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन के टायलेट्स का उपयोग करने, फलों के छिलके पॉलीथीन के रैपर तथा मिनरल वाटर की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास कप कचरा पात्रों में डालने से संबंधित स्लोगन लिखे पोस्टर और स्टीकर्स प्लेटफार्म पर लगाए गए। गौरतलब है कि अजमेर मंडल प्रबंधक नरेश सालेचा ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सफाई, वेटिंग रूम, सार्वजनिक प्रतीक्षालय, वर्कशॉप, अस्पतालों को स्वच्छ रखने की हिदायत दी थी।