पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अल्पसंख्यक शिविर में उमड़ी भीड़

अल्पसंख्यक शिविर में उमड़ी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| अल्पसंख्यकमामलात विभाग की ओर से बुधवार को खांजीपीर स्थित बोहरा यूथ स्कूल परिसर में शिविर लगाया गया। सुबह से दोपहर तक आयोजित शिविर में खांजीपीर, माछला मगरा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय जनों की मौजूदगी रही। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद रफीक ने बताया कि शिविर में अल्पसंख्यक विभाग के साथ ही शिक्षा, रोडवेज, समाज कल्याण, रोजगार, महिला बाल कल्याण, श्रम आदि विभागीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्ग सहित हर उम्र के लोग जुटे, जिन्हें अल्पसंख्यक, मूल निवास सहित विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र जारी किए गए। क्षेत्रीय पार्षदों समाजसेवियों की मौजूदगी रही। जिला समन्वयक सलीम मोहम्मद ने बताया कि शिविर में पांच हजार से अधिक लोगों की आवाजाही रही, जिन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।

आजमावली में शिविर : अल्पसंख्यककल्याण अधिकारी मोहम्मद रफीक ने बताया कि गुरुवार को मावली पंचायत समिति मुख्यालय पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शिविर लगेगा। इसमें संबंधित 7 विभागों के अधिकारी प्रमाण पत्र जारी करेंगे।