जोधपुर. गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के सीए सर्कल स्थित सूने मकान से चाेर लाखों के जेवर-नकदी चोरी कर ले गए। मकान पशुपालन विभाग से सेवानिवृत सहायक निदेशक का है। पुलिस ने बताया कि पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमार एम्स से एमएस कर रहे बेटे से मिलने के कारण पंद्रह दिन पहले दिल्ली गए हुए थे।
पीछे से चोरों ने दरवाजे का लॉक नहीं टूटने पर ग्रिल तोड़कर सभी कमरों की अलमारी का सारा सामान बिखेर दिया। घर से करीब सात तोला सोने के टॉप्स, अंगूठी, चेन सहित अन्य जेवर, आधा किलो चांदी की 7 जोड़ी पायजेब पूजा के बर्तन और 80 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। गुरुवार सुबह रामी बाई पौधों को पानी देने पहुंची तो ग्रिल टूटी देख पड़ोसी को सूचना दी। उन्होंने फोन कर राकेश को चोरी की सूचना दी।
घर में काम करने वाली नेला निवासी रामी पौधों को पानी देने और साफ-सफाई करने आती थी। बुधवार दिन को पौधों को पानी देकर वह चली गई। रात को बदमाश डॉ. राकेश ने बताया कि शनिवार को उदयपुर वापस आने के लिए रिजर्वेशन कराया हुआ था। दो दिन बाद तो उदयपुर ही रहे थे कि चोरी की सूचना मिल गई। तुरंत ट्रेन की टिकट कैंसिल कराई और फ्लाइट से आए। देखा तो चोर सारा सामान चोरी कर ले गए।
आए दिन हो रही हैं चोरियां
डॉ.राकेश ने बताया कि एक कैबिनेट मंत्री उनके रिश्तेदार हैं। चोरी का पता चलने पर एसपी को सूचना दी। एसपी के निर्देश पर डीएसपी मौके पर आई थीं, फिंगर प्रिंट टीम भी जांच करके गई है। पड़ोसी ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन चोरियां हो रही है। चार दिन पहले ही एक घर से चोर तीन लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए थे। चोर पिछले एक महीने से क्षेत्र में किसी किसी के घर को निशाना बना रहे हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। क्षेत्र में पुलिस गश्त भी सुनिश्चित नहीं हुई है।