पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेंज आईजी माह में दस दिन जिला मुख्यालयों पर रहेंगे

रेंज आईजी माह में दस दिन जिला मुख्यालयों पर रहेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | प्रदेशमें रेंज मुख्यालयों में तैनात आईजी को अब माह में दस दिन जिला मुख्यालयों का दौरा और छह नाइट होल्ड करना होगा। अभी रेंज आईजी को माह में चार दिन जिला मुख्यालयों का दौरा करने और चार नाइट रुक कर लोगों की समस्या सुनने के आदेश थे। डीजीपी ओमेन्द्र भारद्वाज ने हाल में नए निर्देश जारी किए हैं। इसके आधार पर ही रेंज आईजी की एसीआर भरी जाएगी। इन आदेशों की पालना नहीं करने पर रेंज आईजी के खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा। रेंज आईजी को हर माह दौरा कर संबंधित जिलों की फीडबैक रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजनी पड़ेगी। जोधपुर और उदयपुर रेंज के अधीन छह-छह जिले हैं, जबकि अजमेर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर कोटा रेंज के अधीन चार-चार जिले हैं।