पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इन्होंने भी बताया विजन

इन्होंने भी बताया विजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रवासियों ने कहा | पांच लाख की आबादी हमारी है, निगम प्रशासन के चंद हजार कर्मचारियों के बूते सब कुछ संभव नहीं

सिविक सेंस से ही स्मार्ट बनेगा शहर, हम सबकी जिम्मेदारी

उदयपुर | वार्डसे लेकर शहर में खूब समस्याएं हैं। अपना घर साफ है, लेकिन बाहर गंदगी है। नालियों में कचरा डाल देते हैं पानी सड़क पर आता है और सड़क खराब होती है। घरों में पार्किंग की जगह नहीं है तो ट्रैफिक जाम होता है। सारी अव्यवस्थाओं के लिए हम नगर निगम या अन्य विभागों के चंद हजार कर्मचारियों या पार्षदों का मुंह ताकते हैं, लेकिन पांच लाख की आबादी वाली जनता को भी अपनी जिम्मेदारियों यानी सिविक सेंस की चिंता करनी होगी। यह लब्बोलुआब है 100 फीट रोड स्थित अशोका पैलेस में बुधवार को हुए वार्ड 36, 37, 51, 52 53 के रूबरू का। यहां क्षेत्रवासियों ने अपनी जिम्मेदारी का भी उल्लेख किया। सुझाव दिए कि घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य हो। डिवाइडर पर औषधीय पौधे लगे। सोलर लाइट लगे। डिवाइडर के कट कम से कम हों। सभी विभाग निगम के साथ मिलकर काम करे। मेयर की अध्यक्षता में डवलपमेंट कमेटी बने और कलेक्टर सचिव रहे।



अच्छा काम करने वाले पार्षद का सम्मान किया जाए।

रखी अपनी बात

52

वार्ड

पहचान |कलेक्ट्री, एमबी अस्पताल, एमजी कॉलेज, हेड पोस्ट ऑफिस।

प्रमुख क्षेत्र |भूपालपुरा, मधुबन, चेतक सर्कल।

पहचान |झूलेलाल भवन, हनुमान मंदिर, फायर स्टेशन, महाराष्ट्र भवन।

प्रमुख क्षेत्र |शक्ति नगर, अशोक नगर, धाबाई जी की बाड़ी, शास्त्री सर्कल।

पहचान |रूप सागर, सौ फीट रोड, सेेंट ग्रिगोरियस स्कूल आयड़ पुलिया।

प्रमुख क्षेत्र |खारा कुआं, केशव नगर, आदर्श नगर, नाकोड़ा नगर पंजाबी बाग।

पहचान |सुखाड़िया यूनिवर्सिटी, बेकनी पुलिया, कालका माता मंदिर।

प्रमुख क्षेत्र |गणेश नगर, प्रताप चौक, यूनिवर्सिटी रोड।

जानिए, किस वार्ड की क्या है खासियत

आशीष श्रीवास्तव, दिनेश सुखवाल, हातिम अली ताज, नाना लाल बया, अभिषेक राजपूत, विशाल आहुजा, कन्हैयालाल बाबेल, दिलीप सिंह यादव, नानकराम कस्तुरी, कमलेश धुप्पड़, नरेश वैष्णव, राकेश पालीवाल, प्रेमनाथ चौहान, गजपालसिंह राठौड़, सीमा पंचोली, गणेश डागलिया, प्रतापसिंह चौहान, रीता पुरी गोस्वामी, विजय गोधा, भोलाराम, शैलेंद्र तलदार, रेवाशंकर माली, ऋषि उपाध्याय, जितेंद्र पालीवाल, डाॅ.राव कल्याण सिंह, जयप्रकाश