पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 दिन से शहर में घूम रहा फर्जी आईपीएस धरा गया

15 दिन से शहर में घूम रहा फर्जी आईपीएस धरा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबामातापुलिसने बुधवार को एक फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया है। इलाहबाद का रहने वाला यह युवक खुद को दिल्ली पुलिस (दक्षिण) का आईपीएस ऑफिसर बताकर शहर की होटलों में खाना खाने के बाद बिल नहीं चुकाता था। वह होटल में जाकर यह भी धौंस जमाता कि आतंकी गैंग को पकड़ने यहां आया है। इतना ही नहीं, वह अपने पिता को आईपीएस तो मां को आईएएस बताता रहा। पहनावे और फर्राटे से अंग्रेजी बोलने के कारण कई लोगों ने उस पर भरोसा कर चकमा खा गए। आरोपी प्रतापनगर स्थित सी क्लास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए पर रह रहा था।

अंबामाता थाना एसएचओ जितेंद्र आंचलिया उनकी टीम ने आरोपी को बुधवार फतहसागर पाल पर ट्रेप कर धर दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि इलाहबाद के काजीगंज निवासी फैजान सिद्दीकी पुत्र अबुल सिद्दीकी उदयपुर में पंद्रह दिन पहले आया था। वह रिषी राणावत के नाम से परिचय देता था। आरोपी दिल्ली की एक निजी कंपनी में कस्टमर सर्विस का काम करता था। वह ग्रेजुएट है। उससे तीन अलग नंबरों वाले मोबाइल मिले हैं। पर्स से क्रेडिट कार्ड अन्य कार्ड भी निकले हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी।

नौकरी के लिए इंटरव्यू भी देता रहा

आंचलियानेबताया कि आरोपी ने मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित फ्यूजन और आर्केड कंपनी में इंटरव्यू दिए। फ्यूजन कंपनी में बतौर डिलिवरी इंचार्ज उसका सेलेक्शन भी हो गया था। दो तीन दिनों में वह वहां ज्वाइन करने वाला था।

आरोपी मंगलवार रात फतहसागर स्थित 1559 रेस्टोरेंट पर पहुंचा। यहां भी खुद को आईपीएस बताकर खाना खाया। संचालक को उस पर शक होने पर उससे कार्ड मांगा तो उसने एक कागज पर रिषी राणावत लिखकर खुद का मोबाइल नंबर लिख दिया। इस पर एसएचओ आंचलिया को सूचना दी गई। आंचलिया ने उसे फोन लगा कर भोजन की व्यवस्था होटल में होने तथा किसी मामले में राय जानने के लिए बुलाया। आरोपी जैसे ही मौके पर पहुंचा टीम ने उसे धर दबोचा। कुछ दिनों पहले अमराई होटल में भी आरोपी ने इस तरह बातें कर बिना पैसे दिए खाना खाया था।