दो ट्रेनों का संचालन बढ़ाया
दो ट्रेनों का संचालन बढ़ाया
उदयपुर| रेलवेने दो अस्थायी ट्रेनों के संचालन अवधि को छह माह बढ़ाने का निर्णय लिया है। अजमेर मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने बताया कि ट्रेन संख्या 09721/22 जयपुर-उदयपुर वाया चंदेरिय का संचालन एक अक्टूबर से 31 दिसंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसी तरह ट्रेन संख्या 09607/08 नाथद्वारा-उदयपुर साप्ताहिक स्टेशन ट्रेन का पांच अक्टूबर से 28 दिसंबर तक 13 ट्रिप विस्तार किया है। उल्लेखनीय है कि जयपुर-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन का संचालन प्रति तीन माह में रेलवे द्वारा बढ़ाया जाता है। वर्तमान में इस ट्रेन का 30 सितंबर को संचालन अंतिम होने के कारण रेलवे आरक्षण केंद्र पर इस ट्रेन में एक अक्टूबर से बाद के आरक्षण बंद हो गए थे।