- Hindi News
- 104 पर करें लिंग परीक्षण की शिकायत, सच हुआ तो मिलेंगे 1 लाख रुपए
104 पर करें लिंग परीक्षण की शिकायत, सच हुआ तो मिलेंगे 1 लाख रुपए
उदयपुर | कन्याभ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए लिंग परीक्षण की शिकायत और सूचना दर्ज करवाई जा सकेगी। शिकायतकर्ता की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। मुखबिर योजना के तहत सूचना सही पाए जाने पर सूचना देने वाले को एक लाख रुपए दिए जाएंगे। शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर भी सूचना दी जा सकेगी।