- Hindi News
- बेटी के जन्म पर सरकार भेजेगी बधाई पत्र, योजना 2 अक्टूबर से
बेटी के जन्म पर सरकार भेजेगी बधाई पत्र, योजना 2 अक्टूबर से
उदयपुर | बेटीजन्म पर चिकित्सा विभाग परिवार को मुख्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री की ओर से बधाई संदेश देते हुए पत्र भेजेगा। यह योजना 2 अक्टूबर से लागू की जाएगी। कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम एवं घटते लिंगानुपात को रोकने के मकसद से सभी सरकारी अस्पतालों में संदेश दिया जाएगा। विशिष्ट शासन सचिव एवं अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी द्वारा बुधवार को सीएमएचओ डॉ. आरएन बैरवा को निर्देश मिले हैं। पीसीपीएनटीडी समन्वयक मनीषा भटनागर ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जिले में होने वाले धार्मिक सामाजिक मेलों और आयोजनों में प्रचार किया जाएगा।