पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अचानक सीएमएचओ पहुंचे कलेक्टर ने कहा एक दिन का वेतन काटो

अचानक सीएमएचओ पहुंचे कलेक्टर ने कहा-एक दिन का वेतन काटो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑफिस टाइम से पहले चले गए 18 कर्मचारी

उदयपुर | बारिशथमने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए प्रशासन को जिले में मलेरिया बढ़ने का अंदेशा है। महकमे की तैयारियां और व्यवस्थाएं देखने पर कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर बुधवार शाम साढ़े पांच बजे बड़ी स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य भवन पहुंच गए। तब 18 कर्मचारी जा चुके थे। कलेक्टर ने सीएमएचओ डाॅ. आर.एन. बैरवा से सवाल किया। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने जबर्दस्त नाराजगी जताई और इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस देने के साथ एक दिन की सैलरी काटने के आदेश दिए। साथ ही चेताया कि ऐसा दोबारा करने वाले कर्मचारी को सीधे सस्पेंड कर दिया जाए। करीब 20 मिनट ऑफिस में रुके कलेक्टर ने कहा कि मलेरिया और मौसमी बीमारियाें के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे समय में भी कर्मचारी ऑफिस में पूरा वक्त नहीं दे रहे।

डॉक्टरों के इंटरव्यू आज से

कलेक्टरनेबताया कि सीएचसी, पीएचसी और सैटेलाइट अस्पतालों के लिए डॉक्टर्स के आवेदन आना शुरू हो गए हैं। गुरुवार को ही वॉक इन इंटरव्यू शुरू कर दिए जाएंगे। 30 से 40 डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

कोताही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टरनेमलेरिया की कंट्रोलिंग में पूरी टीम को सावधानी से काम करने की हिदायत दी। उन्होंने सीएमएचओ पाबंद किया कि यदि कार्य में कोताही बरती गई की तो कर्मचारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने बताया कि हर ब्लॉक में सुपरविजन टीम बनाने के लिए भी कहा गया है, जिसमें 6 सुपरवाइजर शामिल होंगे। टीम हर चौथे दिन मलेरिया मौसमी बीमारियों की रोकथाम की प्रोग्रेस रिपोर्ट देगी। इसके अलावा सीएमएचओ को आउटडोर के 10 प्रतिशत मरीजों के खून की जांच रैंडम से करने के लिए भी कहा और मलेरिया के लिए आशा सहयोगिनियों को रोज 10 एएनएम को 60 घरों में स्लाइड कलेक्शन के टारगेट दिए।

हर ब्लॉक में लगेंगे 6 सुपरवाइजर

मलेरिया कंट्रोल रूम बनाएं, हर दिन की दें रिपोर्ट

कलेक्टर नेमलेरिया पर कार्य योजना का जायजा भी लिया। उन्होंने बताया कि मौसम को देखते हुए मलेरिया के मरीज बढ़ने का अंदेशा है। ऐसे में उन्होंने सीएमएचओ को कंट्रोल रूम बनाने के लिए पाबंद किया। बताया गया कि कंट्रोल रूम हर ब्लॉक जिला स्तर पर बनाए जाएंगे। इसकी डे-टू-डे रिपोर्टिंग कलेक्टर को सीधे होगी। इसमें स्लाइड कलेक्शन, पॉजिटिव मरीज आदि की जानकारी होगी। इसके अलावा मले