- Hindi News
- नीमच खेड़ा में बंद रही राशन की दुकान, चक्कर काटते रहे उपभोक्ता
नीमच खेड़ा में बंद रही राशन की दुकान, चक्कर काटते रहे उपभोक्ता
उदयपुर| रसदविभाग ने इस महीने 10 तारीख से ही राशन की दुकानें खोलने के आदेश दिए थे, जबकि उपभोक्ता पखवाड़े में भी दुकानें नहीं खुलने की शिकायतें रही है। नीमच खेड़ा स्थित उपभोक्ता थोक भंडार दुकान नंबर 108 बुधवार सुबह 11 बजे भी बंद मिली। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने दुकान निर्धारित समय पर नहीं खुलने की शिकायत की है। नीमच खेड़ा क्षेत्रवासियों ने बताया कि समय पर दुकान नहीं खुलने से उन्हें चक्कर काटने पड़ते हैं। नियमानुसार उपभोक्ता पखवाड़े में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक दुकान खुली रहनी चाहिए, जबकि दुकान 11 बजे खुलती है और 1 बजे बंद हो जाती है। इस दुकान से केरोसीन के 700, गेहूं के लिए अंत्योदय के 16 बीपीएल के 50 राशन कार्ड जुड़े हुए हैं। दुकान खुलने के संबंध में प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि संचालक को उपभोक्ता रजिस्टर नहीं मिलने से कुछ परेशानी रही है। संचालक मुकेश का कहना है कि वह दुकान बंद करके लघुशंका के लिए गया था। कुछ लोग द्वेषतावश शिकायत कर रहे हैं।
अन्नपूर्णायोजना में दुकान नहीं हुई तैयार : खाद्यविभाग द्वारा हाल ही में शुरू हुई अन्नपूर्णा योजना में दो दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में तैयार करना था। एक दुकान थूर में तैयार की गई, लेकिन नीमच खेड़ा में चुनी गई यही 108 नंबर दुकान अभी तैयार नहीं हो पाई। दुकान के बाहर सूचना बोर्ड भी नहीं लग पाया है।