भरत बने सीनियर वीडियो एनालिस्ट
भरत बने सीनियर वीडियो एनालिस्ट
उदयपुर. भारतीयक्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित वीडियो एनालिस्ट वर्कशॉप के तहत हुई परीक्षा में उदयपुर के भरत सिसोदिया ने सफलता हासिल कर सीनियर वीडियो एनालिस्ट बन गए है। यूडीसीए के मीडिया प्रभारी मनोज भटनागर ने बताया कि सिसोदिया पिछले 3 साल से बतौर जूनियर वीडियो एनालिस्ट कई राष्ट्रीय मैचों में कार्य कर चुके हैं।
कूडोमें राजस्थान ने जीते 22 पदक
उदयपुर. हालही मुंबई में हुई नेशनल अक्षय कुमार कूडो चैम्पियनशिप में राजस्थान टीम ने 22 पदक जीते। स्टेट चेयरमैन राजकुमार मेनारिया ने बताया कि राजस्थान ने 6 स्वर्ण, 4 रजत और 12 कांस्य पदक हासिल किए।