पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट जिम्नास्टिक में नेहा ने जीते चार पदक

स्टेट जिम्नास्टिक में नेहा ने जीते चार पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. राबाउमाविराजमहल जोधपुर की मेजबानी में हुई 59 वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में सेंट मेरिज स्कूल की खिलाड़ी नेहा कुमावत ने चार पदक हासिल किए। कुमावत ने अंडर-17 आयु वर्ग में एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते।

स्टेटके लिए सलेक्शन : हैप्पीहोम स्कूल के गौरव चौधरी, निखिल शर्मा, अभिषेक परिहार और यशवंत सुथार का चयन स्टेट स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जागृति स्कूल के घनश्याम कुमार का चयन स्टेट तैराकी के लिए उदयपुर टीम में किया गया है।

टीमरवाना : राज्यस्तरीय बॉस्केटबॉल स्पर्धा में भाग लेने के लिए उदयपुर टीम बुधवार को झालावाड़ के लिए रवाना हुई। इससे पहले टीम का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रशिक्षक श्यामलाल वेद पुष्पा शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।