259 निजी स्कूलों को फीस मान्य
उदयपुर| निजीशिक्षण संस्थाएं फीस निर्धारण कमेटी की ओर से प्रस्तावित फीस राज्य के 6672 निजी स्कूलों को मान्य है। उदयपुर में ऐसे 259 स्कूल हैं। इन स्कूलों ने प्रस्तावित फीस का नोटिस मिलने के एक माह बाद भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। कमेटी अगले सप्ताह आदेश जारी कर एकसाथ इनकी अंतिम फीस तय कर देगी।
इसमें सर्वाधिक 706 स्कूल जयपुर के हैं। कमेटी के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश शिवकुमार शर्मा ने बताया कि कमेटी ने काम में पारदर्शिता बरती जिससे एक भी आपत्ति नहीं आई।