पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम में 6 पार्षद मनोनीत

नगर निगम में 6 पार्षद मनोनीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. राज्य सरकार ने शुक्रवार देर शाम एक आदेश जारी कर नगर प्रदेश की 52 निकायों में सहवृत पार्षदों का मनोनयन किया है। उदयपुर नगर निगम में यूआईटी के पूर्व चेयरमैन पुत्र सहित 6 सहवृत पार्षद मनोनीत किए हैं। यह नियुक्ति राज्य सरकार के अगले आदेश या पालिका बोर्ड की अवधि जो भी पहले हो तक के लिए होगी। चौथमल मगरोरा, महेंद्र पाल सिंह लिखारी, भैरूलाल भोई, हरीश चावला, दिनेश कल्याण विजय लक्ष्मी कुमावत को सहवृत पार्षद बनाया गया है। मगरोरा युवा मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष दक्षिण मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। महेंद्र लिखारी यूआईटी के पूर्व चेयरमैन नरेंद्र लिखारी के पुत्र हैं जबकि हरीश चावला पुरुषार्थी प्रकोष्ठ के शहर जिलाध्यक्ष है। भैरूलाल भोई, विजय लक्ष्मी कुमावत दिनेश कल्याण पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।