पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीईओ का साढ़े तीन घंटे घेराव, सर्टिफिकेट लेकर माने शिक्षक

डीईओ का साढ़े तीन घंटे घेराव, सर्टिफिकेट लेकर माने शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो साल पहले नियुक्ति पाने वालों के स्थायीकरण का मामला

जिलापरिषद द्वारा सितंबर 2012 में नियुक्त डेढ़ हजार शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को शिक्षकों ने जिला शिक्षाधिकारी का घेराव किया। शिक्षकों को द्वितीय श्रेणी में चयन होने के बाद भी विभाग द्वारा प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे थे। सुबह साढ़े 11 बजे पहुंचे शिक्षकों को विभाग ने दोपहर 3 बजे तक अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए, उसके बाद घेराव समाप्त किया गया।

पंचायती राज शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने बताया कि एक तरफ राज्य सरकार ने नए कर्मचारियों का परिवीक्षा काल दो वर्ष की बजाय एक वर्ष कर दिया है। दूसरी तरफ इन शिक्षकों द्वारा दो वर्ष का परिवीक्षाकाल पूरा करने के बाद भी स्थायी नहीं किया जा रहा है। ही वेतन बढ़ाया गया है। द्वितीय श्रेणी में चयन के बाद अनुभव पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि के चलते शिक्षक अवकाश लेकर विभाग में चक्कर काट रहे थे। बताया गया कि करीब 100 शिक्षकों का हाल ही में आरपीएससी द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में द्वितीय श्रेणी विषय अध्यापक के पद पर चयन हुआ है। अब इन शिक्षकों के लिए विभाग द्वारा अनुभव अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से परेशानी रही थी।

डीईओ ऑफिस में शिक्षा अधिकारी का घेराव करते शिक्षक नेता। फोटो: भास्कर