उदयपुर. सिटी रेलवे स्टेशन पर कुत्तों का आतंक है। यहां शुक्रवार को कुत्ते बैंगलुरू से आए रेलयात्री अशोक पंचाली पर झपट पड़े। घटना दोपहर तीन बजे की है, जब बांद्रा-उदयपुर ट्रेन पहुंची थी। प्लेटफार्म पर खड़े रेलकर्मियों ने कुत्तों को भगाया। भूपालपुरा एन रोड पर रहने वाले रिश्तेदार के घर पहुंच कर पंचाली ने भास्कर को घटना की जानकारी देते हुए नाराजगी जताई कि उदयपुर जैसी टूरिस्ट सिटी के स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा नहीं है।