पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षिका की थी बाजार में मिली चेन, सेल्समैन ने लौटाई

शिक्षिका की थी बाजार में मिली चेन, सेल्समैन ने लौटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| सूरजपोलक्षेत्र में गत दिवस खोई चेन बिछड़ी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की टीचर मंजू श्री की थी। यह चेन शुक्रवार को उन्हें लौटा दी गई। भास्कर में समाचार पढ़कर मंजू श्री ने स्टेशनरी शॉप संचालक के.सी. यादव से उनके मोबाइल पर संपर्क किया। भास्कर के सहेली नगर स्थित कार्यालय में मंजू श्री को दुकान के सेल्समैन मोहम्मद जुबेर ने चेन लौटाई। मंजू श्री ने जुबेर की ईमानदारी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 9.15 बजे बापू बाजार से सूरजपोल मार्ग की ओर जाते समय उनकी चेन गिर गई थी। इसका पता उन्हें स्कूल पहुंचने पर चला। दूसरे दिन भास्कर में समाचार पढ़कर चेन वापस मिलने की उम्मीद बढ़ गई। गौरतलब है कि सूरजपोल स्थित कंचन स्टेशनरी शॉप के बाहर इस दुकान के सेल्समैन जुबेर को यह चेन मिली थी।

ÖæS·¤ÚU ÂýæðˆâæãUÙ

§Ùâð âè¹ð´