- Hindi News
- राशन कार्ड देने में टालमटोल, कार्यकर्ता पर भड़के क्षेत्रवासी
राशन कार्ड देने में टालमटोल, कार्यकर्ता पर भड़के क्षेत्रवासी
उदयपुर. वार्ड1 के नीमच खेड़ा में शुक्रवार को राशन कार्ड वितरण में टालमटोल पर क्षेत्रवासी भड़क गए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बसंती देवी और गायत्री देवी को यह नाराजगी झेलनी पड़ी। दोनों ने काम ज्यादा होना बताकर कल राशन कार्ड देने का कहा। इस पर लोग आक्रोशित हो गए। क्षेत्रवासियों का कहना था कि नियमानुसार घर-घर जाकर राशन कार्ड नहीं बांटे जा रहे और जब लोग रहे हैं तो उन्हें भी टकराया जा रहा है। हालांकि शोरगुल के बावजूद दोनों कार्यकर्ता राशन कार्ड वितरित किए बिना ही चली गईं।