उदयपुर। शहर में पांच बस टर्मिनल तथा 2 इंटरस्टेट बस टर्मिनल बनाने के लिए परिवहन विभाग ने जिला प्रशासन को प्रस्ताव दिया है। जिला परिवहन अधिकारी कान सिंह परिहार ने बताया कि ये प्रस्ताव हाल ही में लो कार्बन कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान के तहत हुए सर्वे के आधार पर दिया गया है। यातायात का दबाव कम करने की दिशा में आठ सीटर टेंपो को भी शहर से बाहर करने की तैयारी चल रही है। इस पर अंतिम निर्णय जिला यातायात समिति की बैठक में लिया जाएगा।
प्रस्तावित बस टर्मिनल
- नाथद्वारा रोड हाइवे क्रासिंग के समीप।
- अहमदाबाद मार्ग स्थित रोडवेज वर्कशॉप के समीप आईआईएम के पास।
- जयसमंद मार्ग स्थित सवीना खेड़ा।
- चित्तौड़गढ़ मार्ग स्थित प्रतापनगर बाइपास जंक्शन ।
- सीसारमा रोड स्थित सीसारमा जंक्शन ।
- प्रस्तावित इंटरस्टेट टर्मिनल
- अंबेरी जंक्शन के पास एनएच -8 बायपास इंटरसेक्शन (32 एकड़)
- हिंदुस्तान जिंक के पास (80 एकड़)