उदयपुर। संभाग में थर्ड ग्रेड से सेकंड ग्रेड में प्रमोशन करने के लिए उर्दू और गणित विषय के शिक्षकों का टोटा पड़ गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद गणित में सेकंड ग्रेड के 450 पद में से सिर्फ 300 जबकि उर्दू में 123 में से सिर्फ 35 पद ही मिले हैं। ऐसे में इस बार भी डीपीसी से सैकण्डरी एवं सीनियर सैकण्डरी स्कूलों में इन विषयों के पद खाली रहेंगे। शिक्षा के सहायक निदेशक नरेश डांगी ने बताया कि अब ये पद अगली डीपीसी में ही भर पाएंगे। गाैरतलब है कि विज्ञान में 500, अंग्रेजी में 250, संस्कृत में 150 और हिन्दी विषय के 51 पदों पर भी प्रमोशन होंगे। इस संबंध में उपनिदेशक कार्यालय से सूचियां वापस संबंधित जिलों के डीईओ को भेज दी है। सप्ताहभर में कमियां सुधार कर सूची भेजने को कहा है।