पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन में चढ़ते फिसला बुजुर्ग, दोनों पैर कटे

ट्रेन में चढ़ते फिसला बुजुर्ग, दोनों पैर कटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मावली | रेलवेस्टेशन पर रविवार दोपहर बांद्रा से उदयपुर जाने वाली चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से अधेड़ गिर गया। ट्रेन प्लेटफार्म के बीच फंसने से उसके दोनों पैर कटकर अलग हो गए। जीआरपी पुलिस यात्रियों ने बाहर निकालकर उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया।

जीआरपी थानाधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि हादसा दोपहर करीब पौने तीन बजे हुआ। बान्द्रा ट्रेन में चढ़ते वक्त रमेशचन्द्र (52) पुत्र तेजुमल ट्रेन में चितौड़ से उदयपुर जा रहा था। किसी काम से प्लेटफार्म पर उतरकर बाहर निकला। इस बीच गाड़ी रवाना हो गई। स्पीड में चढ़ते वक्त पांव फिसलने से वह गिरते ही ट्रेन के नीचे गया। इससे उसके दोनों पैर कटकर अलग हो गए। यात्रियों ने शोर किया, लेकिन तब तक ट्रेन के बाकी डिब्बे भी निकल गए। ट्रेन के जाने के बाद उसे पटरियों से उठाया गया। इधर, यात्रियों ने बताया कि अधेड़ डिब्बों में चाय बेच रहा था। चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त उसके हाथ में चाय की केतली भी थी।