पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चित्तौड़ा हत्याकांड : मुख्य आराेपी की गिरफ्तारी के लिए होगा क्रमिक अनशन

चित्तौड़ा हत्याकांड : मुख्य आराेपी की गिरफ्तारी के लिए होगा क्रमिक अनशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| प्रोपर्टीव्यवसायी दिलीप चित्तौड़ा हत्याकांड में मुख्य आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर रविवार को संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें चित्तौड़ा की बेटी इप्रा ने मुख्य आरोपी छोटू लाल मीणा को तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर कलेक्ट्रेट के बाहर क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। समिति संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि पुलिस घटना के 24 दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे समाज के लोगों में रोष और दहशत है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो समाज आंदोलन को तेज करेगा।