पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंगल में मिला डेढ़ महीने का शिशु

जंगल में मिला डेढ़ महीने का शिशु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| सायराके पास वन क्षेत्र में बनी 3 से 4 फीट गहरी खाई में रविवार सुबह एक बच्चा लावारिस हालत में मिला। जंगल की ओर भैंस चराने गया चंदन सिंह ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि बच्चा टॉवेल में लपेटा हुआ था। बच्चा करीब डेढ़ महीने का है और उसका ऊपर का होंठ कटा हुआ है। उसके रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। अज्ञात के खिलाफ बच्चे को लावारिस छोड़कर जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।