- Hindi News
- नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन का प्रशिक्षण शुरू
नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन का प्रशिक्षण शुरू
उदयपुर| नार्थवेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन का तीन दिवसीय जोनल प्रशिक्षण शिविर रविवार को क्षेत्रीय रेलवे ट्रेनिंग स्कूल में प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि यूनियन महामंत्री मुकेश माथुर ने कहा कि प्रशासन और यूनियन के सामंजस्य के अभाव में रेल संगठन का विकास संभव नहीं है। ऐसे प्रशिक्षण से कर्मचारी अपडेट होते है। इस मौके पर स्नेहलता ने स्थापना संबंधी नियमों की जानकारी दी। मोहनी चेलानी ने ट्रेड यूनियन आंदोलन में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। सहायक मंत्री एनएल विजय ने बताया कि शिविर में अजमेर, जयपुर, बीकानेर एवं मुख्यालय के 46 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। समन्वयक विनीत मान,अजमेर मंडल सचिव अरूण गुप्ता, नीतीश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।