पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन समाज के 850 युवाओं ने दिया परिचय, तय हुई 53 जोड़ियां

जैन समाज के 850 युवाओं ने दिया परिचय, तय हुई 53 जोड़ियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदीश्वरजैन नवयुवक मंडल की ओर से सकल जैन श्वेतांबर समाज का सातवां प्रदेशस्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को हुआ। देहलीगेट स्थित थोब की बाड़ी में हुए आयोजन में 850 जोड़ों ने परिचय दिया, जिसमें से 53 जोड़ियां तय हुई।

संयोजक मनीष गलूंडिया ने बताया कि आयोजन में आयोजन में राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित मुंबई, चेन्नई से भी युवाओं की भागीदारी रही, वहीं ढाई हजार से अधिक लोग मौजूद रहे। युवक-युवतियों ने बड़े आत्म विश्वास से परिचय दिया। सुबह से शाम तक चले आयोजन में मंडल द्वारा कुंडली मिलान की व्यवस्था भी गई, वहीं वरिष्ठजनों की मौजूदगी में परिजनों के बीच वार्ता कराई गई। कई जोड़ों की कुंडलियां मौके पर ही मिलाकर बात आगे बढ़ाई गई। प्रचार संयोजक गजेंद्र सुराना ने बताया कि विजयलक्ष्मी गलूंडिया, संजना करणपुरिया, रक्षा गोरवाड़ा, मंजू नलवाया, मंजू देराड़ी ने मंगल गीत प्रस्तुत किए। अध्यक्ष दिलीप नलवाया, सचिव अजय धींग विचार रखे। इस मौके पर नवनिर्वाचित जैन पार्षदों का अभिनंदन भी किया गया। सह संयोजक पंकज हड़पावत ने बताया कि मुख्य अतिथि महापौर चंद्रसिंह कोठारी, विशिष्ट अतिथि ओसवाल बड़े साजन सभा के दिलीप सुराना, ओसवाल छोटे साजन सभा अध्यक्ष कन्हैया लाल मेहता, थोब की बाड़ी अध्यक्ष मनोहर सिंह नलवाया, शीतलनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी वीर चन्द मेहता थे। अध्यक्षता समाजर| किरणमल सावनसुखा ने की। सुभाष मेहता, फतह सिंह नलवाया, मोती सिंह मेहता, रणवीर मादरेचा, दिनेश नंदावत, दर्शन सिंघवी, दिनेश मेहता, अनिल सांखला, विनोद करणपुरिया, जिनेंद्र मेहता, मनोज हड़पावत, सुनील जैन, दिनेश कोठारी, अशोक सुराना अभय मादरेचा, सुरेन्द्र नलवाया, सुरेन्द्र दक, अनिल हरकावत आदि की मौजूदगी रही। संचालन विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने किया।

परिचय देती युवती।

थोब की बाड़ी स्थित जैन मंदिर में जैन समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मौजूद समाजजन। फोटो: भास्कर