- Hindi News
- खादी मेला : दो दिन में हुई 15 लाख की बिक्री
खादी मेला : दो दिन में हुई 15 लाख की बिक्री
उदयपुर| टाउनहॉलपरिसर में आयोजित खादी और ग्रामोद्योग मेले में रविवार को शहरवासियों की खासी भीड़ उमड़ पड़ी। खादी ग्रामोद्योग आयोग मुम्बई और राजस्थान आदिम जाति सेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में खादी और ऊनी उत्पादों पर ज्यादा रुझान रहा। मेला संयोजक पप्पू खंडेलवाल ने बताया कि दो दिन में 15 लाख की बिक्री हो चुकी है। रविवार को छुट्टी होने के कारण दोपहर से रेलमपेल बनी रही। मेलार्थियों ने ऊनी वस्त्रों कम्बल, रजाई, शॉल आदि की खरीददारी में खासी रूचि दिखाई। खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में सूती, ऊनी, पॉली एवं सिल्क की खादी के वस्त्र, साडियां, ड्रेस मटेरियल, शॉल, गद्दे, रजाइयां, तकिए, खादी ग्रामोद्योग से जुड़े आयुर्वेद हर्बल उत्पाद, आचार, मुरब्बा आदि पर मेलार्थी दिलचस्पी ले रहे हैं।