पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार के एक साल पर आज होंगे विविध आयोजन

सरकार के एक साल पर आज होंगे विविध आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| राज्यकी भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर विविध कार्यक्रम होंगे। कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि इस मौके पर चेतक सर्कल पर मोहता पार्क स्थित सूचना केन्द्र में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसका उद्‌घाटन जिले के प्रभारी मंत्री गुलाबचंद कटारिया शाम 4.30 बजे करेंगे। सूचना केन्द्र की कला दीर्घा में इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं एवं विकास कार्यों को चित्रों से प्रदर्शित किया जाएगा। कटारिया राज्य सरकार की एक वर्षीय उपलब्धियों पर प्रकाशित जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी करेंगे।