पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपर स्पेशिएलिटी विंग बनने में अंडर ग्राउंड पार्किंग का पेच

सुपर स्पेशिएलिटी विंग बनने में अंडर ग्राउंड पार्किंग का पेच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | जनानाअस्पताल के सामने सुपर स्पेशिएलिटी विंग का निर्माण अंडर ग्राउंड पार्किंग प्लान के चलते शुरू नहीं हो पा रहा है। जबकि कंसल्टेंट कंपनी द्वारा सौंपी गई डीपीआर को सरकार मंजूरी दे चुकी चुकी थी। इस आधार पर इसी साल विंग का काम शुरू होना था। लेकिन अंडर ग्राउंड पार्किंग के प्लान पर मुहर नहीं लगने तक शुरुआत के आसार नहीं हैं। सुपर स्पेशिएलिटी विंग को लेकर आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रशासन के पास जनाना के सामने तय जमीन पर काम शुरू करने के आदेश चुके हैं। इसी आधार पर इस जमीन पर बने सुलभ सुविधाघर और दुकान संचालकों को कॉलेज प्रशासन ने नोटिस देना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा देश के 35 मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशिएलिटी विंग बनवाई जानी है। इसके पहले चरण में उदयपुर सहित 9 अस्पताल शामिल हैं। इस चरण का काम इसी साल शुरू होना था।

चारमहीने पहले आई थी केंद्र की टीम : चारमहीने पहले केंद्र की टीम जमीन का जायजा लेने अस्पताल आई थी। तब पार्किंग एरिया के लिए विंग के चारों तरफ की खाली पड़ी जमीन उपयोग में लेने के आदेश दिए थे। तब उन्होंने अंडर ग्राउंड पार्किंग को हरी झंडी नहीं दी थी। इसके बाद इसी प्लान के आधार पर डीपीआर पास हुई, लेकिन नवंबर में जयपुर में हुई बैठक में प्रमुख शासन सचिव जे.सी. माेहंती ने अंडर ग्राउंड पार्किंग के लिए केंद्र सरकार से बात की थी।

राज्यसरकार देगी 9 करोड़ रुपए : बैठकमें तय होने के बाद अंडर ग्राउंड पार्किंग के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नोएडा की कंसल्टेंसी कंपनी को पार्किंग का प्लान तैयार करने के लिए कहा है। अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा ने बताया कि इस के लिए राज्य सरकार ने अलग से 9 करोड़ रुपए देने की बात कही है। कंपनी से प्लान आते ही राज्य सरकार को भेजा जाएगा।