- Hindi News
- जनाना से रेफर गर्भवती ने मेडिसिन वार्ड में दिया मृत शिशु काे जन्म
जनाना से रेफर गर्भवती ने मेडिसिन वार्ड में दिया मृत शिशु काे जन्म
पेटदर्द की शिकायत पर जनाना अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला को डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मेडिसिन वार्ड में रेफर कर दिया। वहां महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया।
जानकारी के अनुसार खेरवाड़ा निवासी नानी बाई पेट दर्द होने पर जनाना अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों ने जांच कर प्रसव में कुछ दिन बाकी बताए। पेट दर्द और ब्लड प्रेशर की शिकायत पर मेडिसिन वार्ड के लिए रेफर कर दिया। वहां भर्ती प्रक्रिया के दौरान ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर जनाना स्टाफ को सूचित कर बुलाया गया। मेडिसिन वार्ड 6 के स्टाफ ने बताया कि इससे पहले कि स्टाफ पहुंचता, महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। वह मृत था। इसके बाद महिला को जनाना अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद वापस मेडिसिन वार्ड भेजा गया। बताया गया कि महिला की स्थिति ठीक है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला को वार्ड में लाया गया था, प्रसव पीड़ा होने पर वह जमीन पर लेट गई थी। वहां पर ही उसने बच्चे को जन्म दिया था।