पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव से पहले सीएम राजे की पहली बड़ी जनसभा लसाड़िया में

पंचायत चुनाव से पहले सीएम राजे की पहली बड़ी जनसभा लसाड़िया में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरवरीमें संभावित पंचायत चुनाव से पहले सीएम वसुंधरा राजे की पहली बड़ी जनसभा लसाड़िया में होगी। उनका सोमवार को यहां पंचायत समिति उपखंड कार्यालय भवन का उद्घाटन तहसील कार्यालय भवन का शिलान्यास करने का कार्यक्रम है। इसी दौरान राजीव गांधी सेवा केंद्र के पास जनसभा होगी। कार्यक्रम में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, धरियावद विधायक गौतमलाल मीणा भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के अधिकारिक दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड सभास्थल का निरीक्षण किया।

अधिकारिक दौरे का लेकर रविवार शाम को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) एम. एस. अत्रे, उपाधीक्षक सलूम्बर अभयसिंह भाटी, लसाड़िया एसडीएम भीमसिंह शक्तावत वल्लभनगर एसडीएम मुकेश कलाल ने दौरा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित पंचायत समिति भवन के उद्घाटन, एसडीएम कार्यालय भवन के उद्घाटन और तहसील भवन के शिलान्यास स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने सभा स्थल एवं हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्र में हेलीपेड, सभा स्थल के साथ सड़कों की मरम्मत का कार्य देर रात तक चला।

पंचायत समिति भवन: पंचायतसमिति भवन का उद्घाटन किया जाएगा। राजीव गांधी सेवा केंद्र के भवन में अभी तक पंचायत समिति कार्यालय चल रहा था। लसाड़िया में 2008 में पंचायत समिति बनी थी। तब से राजीव गांधी सेवा केंद्र में पंचायत समिति चल रही थी। अपना भवन नहीं होने से काफी परेशानी आती थी।

उपखंडकार्यालय भवन : उपखंडकार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। 2010 से अभी तक सामुदायिक भवन में चल रहा था। जगह कम होने से काफी परेशानियां आती थीं। तब से उपखंड कार्यालय सामुदायिक भवन में ही चल रहा था।

तहसीलकार्यालय भवन: तहसीलकार्यालय भवन का शिलान्यास होगा। फिलहाल, तहसील कार्यालय नायब तहसील कार्यालय में चल रहा है। लसाड़िया को 2006 में दोबारा तहसील का दर्जा मिला। इससे पहले नायब तहसील कार्यालय था।

हालांकि, 1962 पहले लसाड़िया का दर्जा था। 1962 में लसाड़िया को नायब तहसील का दर्जा देकर धरियावद स्थानांतरित कर दिया गया था।

इन भवनों का होना है उद्‌घाटन शिलान्यास

15 सब-इंस्पेक्टरलगेंगे।

02 पुलिसउपाधीक्षक तैनात रहेंगे।

03 एडिशनलएसपी रहेंगे।

280 पुलिसबल तैनात रहेंगे।

ऐसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

सीएम के आने से पहले तैयारियों का जायजा लिया

सीएम सोमवार सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से लसाड़िया मु