- Hindi News
- ओपन शतरंज प्रतियोगिता : चंद्रजीत, ध्रुव, देवांश बने चैम्पियन
ओपन शतरंज प्रतियोगिता : चंद्रजीत, ध्रुव, देवांश बने चैम्पियन
उदयपुर | चेसइन लेकसिटी बुद्धिबल सेवा संस्थान की मेजबानी में संडे टू संडे ओपन शतरंज प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण रविवार को सेक्टर-3 स्थित एमडीएस पब्लिक स्कूल में हुआ। आयोजन सचिव विकास साहू ने बताया कि मुख्य अतिथि पार्षद सीमा साहू, विशिष्ट अतिथि आरएस धाकड़, डॉ. ओम साहू, मंजू राजमाली एवं एमडीएस निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी थे। अध्यक्षता संस्थान प्रमुख शत्रुधन बंदवाल ने की। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
येरहे परिणाम : सीनियरवर्ग में चंद्रजीत सिंह, अंडर-19 वर्ग में कपिल दाधीच, अंडर-17 वर्ग में हर्षित चंडालिया,अंडर-15 वर्ग में ध्रुव दक, अंडर-13 वर्ग में कुनाल छाबड़ा, अंडर-11 वर्ग में देवांश चेचाणी, अंडर-9 वर्ग में चिन्मय जैन, अंडर- 7 वर्ग में प्रखर पाठक प्रथम रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में मोनिका साहू, पारूल राठौड़, नेहा कुमावत, आंचल धाकड़, हिरल चतवानी, गरिमा टाक, अनिशा जैन, अशिता जैन ने अपने वर्गों मे प्रथम द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया।
अतिथियों के साथ शतरंज के विजेता खिलाड़ी।