पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन घंटे लेट आई होली डे एक्सप्रेस, वापसी में भी लेट

तीन घंटे लेट आई होली डे एक्सप्रेस, वापसी में भी लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर-चित्तौड़गढ़ट्रैक पर हमीरगढ़ के पास अंडरब्रिज निर्माण के लिए रविवार सुबह चार घंटे का ब्लॉक लेने से उदयपुर आने जाने वाली तीन ट्रेनें लेट हुई। जयपुर से दोपहर डेढ़ बजे उदयपुर आने वाली होली डे एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से शाम करीब साढ़े चार बजे सिटी स्टेशन पहुंची। इसकी रवानगी भी तीन घंटे की देरी से शाम सवा पांच बजे हुई छह बजे मावली जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची। अजमेर से शाम पांच बजे उदयपुर आने वाली एक घंटे की देरी से मावली इतनी ही देरी से उदयपुर के सिटी स्टेशन पहुंची। खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस रविवार सुबह दो घंटे देरी से पहुंची। आगरा कैंट में प्लेटफार्म पर चल रहे कार्य के कारण इस ट्रेन को आगरा फोर्ट होकर चलाया जा रहा है।

जयपुरसे उदयपुर आने जाने वाले यात्री भी परेशान : जयपुरसे दोपहर डेढ़ बजे उदयपुर आने वाली होली डे ट्रेन में कई यात्री सफर करते हैं। वापसी में यही ट्रेन दोपहर सवा दो बजे जयपुर के लिए रवाना होती है। ट्रेन तीन घंटे देरी से पहुंचने के कारण जयपुर से मावली, उदयपुर आने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। ट्रेन के निर्धारित समय दोपहर सवा दो बजे पहले ही कई यात्री सिटी स्टेशन राणाप्रतापनगर स्टेशन पहुंच गए थे। ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा तो कुछ वापस घरों को लौट गए। अजमेर-उदयपुर लोकल ट्रेन के लेट होने से अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कपासन, भूपालसागर, फतहनगर, मावली, भीमल, खेमली, देबारी से गंतव्य की तरफ जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इस ट्रेन में मावली से उदयपुर के बीच अप-डाउन करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।

जयपुरसे रात उदयपुर आने वाली ट्रेन छह घंटे लेट : जयपुरसे चलकर रात करीब साढ़े नौ बजे उदयपुर पहुंचने वाली जयपुर-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन भी देरी से बताई जा रही थी। स्टेशन सूत्रों के अनुसार इसे रात साढ़े नौ बजे की बजाय तीन बजे उदयपुर पहुंचना बताया जा रहा था।