पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों ने महिला को कमरे में बंद किया, दो मकानों में की चोरी

चोरों ने महिला को कमरे में बंद किया, दो मकानों में की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| क्षेत्रके वीरपुरा में बीती रात मकान के पिछवाड़े से घुसे चोरों ने घर पर अकेली सो रही महिला को कमरे में बंद कर चांदी के सिक्के, सोने की पुतली नकदी चुरा ली।

हथियारों से लैस चोरों ने तोड़फोड़ करने के बाद पास ही स्थित सुने मकान के कमरों की खिड़कियां रोशनदान तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर, 20 हजार रुपए तांबे-पीतल के बर्तन चुरा लिए। सुबह देर तक भी महिला के नहीं उठने पर ग्रामीणों ने ट्रेक्टर पर सीढ़ी लगाकर मकान में प्रवेश किया तो चोरी का पता चला। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात वीरपुरा निवासी मंजू प|ी रंगलाल के घर के पिछवाड़े से घुसे हथियारों से लैस चोर तोड़फोड कर रहे थे कि मंजू की नींद जाग गई। चोरों ने महिला को कमरे में बंद कर दिया और दूसरे कमरे को खंगालने लगे। वहां रखे सोने की पुतली, चांदी के सिक्के नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहां से चोर पास ही स्थित रंगलाल के भाई मुंबई में हार्डवेयर व्यवसायी महेंद्र कुमार पुत्र गौतमलाल हापावत के सुने मकान में घुसे और चार कमरों की खिड़कियां रोशनदान तोड़कर तिजोरी, अलमारी पेटियों में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर करीब 20 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। इधर, गांव के ही धूलजी पुत्र प्रेमजी भगुआवत के मकान के बाहर रखी साइकिल भी उसी रात चोरी हो गई।