पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुद्ध हवा के लिए खुलने लगे \"ऑक्सीजन पार्लर\'

शुद्ध हवा के लिए खुलने लगे \"ऑक्सीजन पार्लर\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| बढ़तेप्रदूषण के कारण अब आक्सीजन पार्लर खुलने लगे हैं। मुम्बई में लोग इन पार्लर्स में शुद्ध आक्सीजन लेने आते हैं क्योंकि वहां बढ़ते प्रदूषण में शुद्ध ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। यह बात विज्ञान भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री जयंत राव सहस्रबुद्धे ने कही। वे रविवार को सुखाड़िया सभागार में आरएसएस प्रेरणा से हुए \\\"अभियंता संगम-2071\\\' को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश को आज कार्बन फ्री बनाना हमारे लिए चुनौती है। मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान जिंक उदयपुर के पूर्व निदेशक हरि विष्णु पालीवाल ने कहा कि अच्छे वैज्ञानिक तैयार होने पर ही विज्ञान प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विकास होगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से रेलवे, पीएचईडी, कम्युनिकेशन, पंचायतीराज सहित अन्य विभागों के इंजीनियर्स ने हिस्सा लिया। विशिष्ट अतिथि अारएसएस भाेपाल के सहसंयोजक सदानंद सपरे, राष्ट्रीय आरएसएस केन्द्रीय कार्यकारिणी सचिव गोपाल आर्य थे। कैबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया, मेयर रजनी डांगी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी, पूर्व मंत्री मदन दिलावर, प्रो. एन.एस. राठौड़ एवं दामोदर शर्मा बतौर अतिथि मौजूद थे।

धोनी,सुशील जैसे खिलाड़ियों की लगाई थी नौकरी : रेलवेस्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड मेंं पूर्व सचिव एन.आर.चौधरी ने बातचीत में बताया कि एम.एस. धोनी, सुशील कुमार, विजेंद्र सिंह, योगेश्वर दत्त और दिनेश कार्तिक जैसे कई खिलाडिय़ों को जब दुनिया जानती भी नहीं थी, तब इन्हें रेलवे में नौकरी लगाई थी। हमारा काम टेलेंट को सर्च कर उन्हें रेलवे में नौैकरी देना था, हालांकि विजेंद्र एवं धोनी नौकरी छोड़ गए। अभी रेलवे जयपुर चीफ इंजीनियर चौधरी अब तक 4 बार ओलंपिक में बतौर टीम मैनेजर जा चुके हैं।

अभियंता संगम कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।