पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दक्षिण विस्तार योजना में 96 मकानों के लिए आवेदन आज से

दक्षिण विस्तार योजना में 96 मकानों के लिए आवेदन आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. दक्षिण विस्तार योजना में बने तीन मंजिला 96 मकान के आवंटन के लिए यूआईटी सोमवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी। ये मकान आर्थिक दृष्टि से कमजोर आय वर्ग के लिए बने हैं, जिनकी मासिक आय दस हजार रुपए है। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर होगी। आवेदन पत्र यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की न्यू फतहपुरा शाखा, सुखाड़िया सर्कल शाखा, साइफन चौराहा शाखा सेक्टर चार स्थित शाखा में मिलेंगे। आवेदन जमा भी यहीं होंगे। इस योजना में श्रेणी वार मकान आरक्षित किए गए हैं और उसी के अनुसार लॉटरी निकाली जाएगी।