दिसंबर में शुरू होगा बायोलॉजिकल पार्क
उदयपुर| इससीजन में बायोलॉजिकल पार्क पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। वन विभाग इसे दिसंबर में शुरू करने की तैयारी में है। अधिकारियों ने बताया कि बायोलॉजिक पार्क के लिए पुणे जू ने टाइगर, जूनागढ़ ने लॉयन, दो पैंथर और जयपुर जू ने घड़ियाल देने की सहमति दी है। विभाग ने ये प्रस्ताव सीजेडए भेजे हैं। वहां से अगले महीने तक स्वीकृति मिल सकती है। इसके बाद अक्टूबर आखिरी सप्ताह या नवंबर में ये जंतु सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क मेें छोड़े जाएंगे। सीसीएफ राहुल भटनागर ने बताया कि बायोलॉजिकल पार्क दिसंबर से शुरू कर दिया जाएगा। भालू, हायना, पैंथर गुलाब बाग जू से शिफ्ट होंगे।