अभियंता दिवस समारोह आज
उदयपुर| इंस्टिट्यूशनऑफ इंजीनियर्स इंडिया के उदयपुर सेंटर की ओर से सेक्टर-11 स्थित सभागार में सोमवार शाम 6 बजे \\\"भारतीय अभियांत्रिकी विश्व स्तरीय\\\' विषय पर अभियंता दिवस समारोह होगा। मुख्य अतिथि आरएसएमएम प्रबंध निदेशक और संभागीय आयुक्त वैभव गालरिया होंगे। मुख्य वक्ता पेसिफिक यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. बी.पी. शर्मा और अतिथि वक्ता प्रबंधन विकास संस्थान गुड़गांव के प्रो. नारायन गुप्ता होंगे। इस मौके पर इंजीनियर एम.पी. बया नेशनल अवार्ड एवं शीला बया नेशनल अवार्ड की घोषणा के साथ संस्था के सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।