पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकायुक्त ने फिर पूछा अरावली में खनन पट्टों की मंजूरी कैसे दी

लोकायुक्त ने फिर पूछा अरावली में खनन पट्टों की मंजूरी कैसे दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. खान निदेशालय को सलूंबर के मोरेला गांव में अरावली की पहाड़ी पर 35 खनन पट्टों के मंशा पत्र जारी करने के मामले में लोकायुक्त को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद एक माह पहले भी खान निदेशालय से लोकायुक्त ने सवाल किया था, लेकिन निदेशालय ने जबाव नहीं दिया। लोकायुक्त ने दोबारा डायरेक्टर को पत्र भेजा है। इस बार निदेशालय को जवाब देने के लिए 25 सितंबर तक का समय दिया है। गौरतलब है कि इस मामले की जांच एसीबी में भी चल रही है।

ये था मामला : खाननिदेशालय ने 100 मीटर पहाड़ी पर रोक के बावजूद करीब 450मीटर ऊंची पहाड़ी पर खनन पट्टे जारी कर दिए थे। 2009 में डायरेक्टर सहित एडिशनल डायरेक्टर की कमेटी ने ही इस पहाड़ी को मार्बल एवं सोपस्टोन के लिए उपयोगी बताते हुए अरावली से बाहर किया था। जबकि इसी पहाड़ी की कुछ माइंस को अरावली सूची में डाल दिया था। इसके बाद प्रकाश चंद डांगी इसकी शिकायत सुगम पोर्टल और लोकायुक्त में की। इसके बाद लोकायुक्त ने जबाव मांगा है लेकिन निदेशालय ने 4 माह बाद भी सुगम पोर्टल पर इसका जबाव नहीं दिया है।