सूने मकान से जेवर और नकदी चोरी
उदयपुर | सुखेरथाने में सागर कॉलोनी निवासी देवराज पुत्र आशाराम वर्मा ने घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवराज ने बताया कि शनिवार दोपहर उसके घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान चोर घर का ताला तोड़कर 5 हजार रुपए नकदी और सोने के जेवर चोरी कर ले गए। नौकरी से लौटने पर चोरी का पता चला। उधर, हिरणमगरी थाने में शांतिनगर (सेक्टर 3) निवासी अविनाथ पुत्र केदारनाथ चौधरी ने 17 जुलाई की रात घर से 5 मोबाइल और 22 सौ रुपए चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।