जैन पाठशाला शिविर शुरू
जैन पाठशाला शिविर शुरू
उदयपुर | अखिलभारतीय जैन युवा फैडरेशन शाखा की ओर से तीन दिवसीय वीतराग विज्ञान जैन पाठ शाला प्रशिक्षण शिविर रविवार को शुरू हुआ।
शाखा के डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंदिर अध्यक्ष कन्हैयालाल दलावत और विशिष्ट अतिथि दीपचंद गांधी थे। कार्यक्रम में छात्रों को पढ़ाने की कला के साथ पाठ योजना, पाठ निर्देशन, वाचन, प्रश्नोत्तर एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर आदि का प्रशिक्षण दिया।
पप्पूजिलाध्यक्ष
उदयपुर | राजस्थानगुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मनफूल सिंह पटेल ने पप्पूराज गुर्जर पुत्र देवीलाल गुर्जर को राजस्थान युवा गुर्जर महासभा का उदयपुर युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।