- Hindi News
- स्थापना दिवस पर रोडवेज करेगा स्टाफ के मेधावी बच्चों का सम्मान
स्थापना दिवस पर रोडवेज करेगा स्टाफ के मेधावी बच्चों का सम्मान
स्थापना दिवस पर रोडवेज करेगा स्टाफ के मेधावी बच्चों का सम्मान
उदयपुर |राजस्थान राज्यपथ परिवहन निगम (रोडवेज) के स्थापना दिवस एक अक्टूबर को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण प्रतिभावान बच्चों का सम्मान करेगा। जोनल मैनेजर संग्राम सिंह ने बताया कि उप महाप्रबंधक हरिराम चेजारा द्वारा जारी आदेश के तहत सभी डिपो मैनेजर्स से ऐसे प्रतिभावान बच्चों की डिटेल मांगी गई है। रोडवेज प्रबंधन अधिकारियों-कर्मचारियों के ऐसे बच्चे, जिन्होंने वर्ष 2014 में 10वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक और 12वीं में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों, उन्हें सम्मानित करेगा।
मीना-मीणाविवाद को लेकर बैठक
उदयपुर | आदिवासीसमुदाय के छात्र-छात्राओं ने मीना और मीणा विवाद से जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र में रही समस्या को लेकर छात्र नेता लोकेश मीणा की अध्यक्षता में रविवार को मोहता पार्क में बैठक की। बैठक को दिलीप मीणा, दिनेश दामा, हरीश भगोरा, राजेश मनात, राजेश्वर गमार आदि ने संबोधित किया।
बाढ़पीडि़तों के लिए जुटाई राशि
डबोक | जम्मूकश्मीर में भीषण आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए रविवार को डबोक में व्यापार मण्डल भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए लोगों को जागरूक किया। साथ ही पीडितों के लिए करीब 12 हजार 530 रुपए की राशि एकत्रित की।
आजमनाएंगे ध्यानाकर्षण दिवस
राजस्थानपेंशनर समाज की ओर से सोमवार को प्रदेशभर में ध्यानाकर्षण दिवस मनाया जाएगा। सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष किशोर अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में यह आयोजन होगा।
सक्काबिरादरी में वधुओं को दी एफडी
सक्काबिरादरी में 12वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन की 10 वधुओं को एफडी रविवार को खेरादीवाड़ा स्थित सक्का गेस्ट हाऊस में दी गई। मोहम्मद हुसैन सक्का ने बताया कि सदर मोहम्मद यासीन की सदारत में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि मोहम्मद हुसैन चौधरी, विशिष्ट अतिथि मोहम्मद सईद सक्का , मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संयोजक इरशाद चैनवाला थे।