पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेजिडेंसी ने स्कूल बस, 89 प्रतिभाओं ने पाया सम्मान

रेजिडेंसी ने स्कूल बस, 89 प्रतिभाओं ने पाया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोर्डपरीक्षाओं में वर्ष 2013-14 के दौरान 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली सरकारी स्कूलों के 89 प्रतिभावान विद्यार्थियों का रविवार को नगर निगम की ओर से सम्मान किया गया।

मल्लातलाई क्षेत्र में स्थित अंबेडकर खेल मैदान में कैबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने इन प्रतिभाओं चैक देकर सम्मानित किया। कटारिया ने यह बात फिर दोहराई कि सरकारी स्कूलों में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी 50 हजार रुपए के हिसाब से वे विधायक मद से उस स्कूल काे राशि देंगे। इससे स्कूल में फर्नीचर की व्यवस्था भी की जा सकेगी। कटारिया मेयर रजनी डांगी ने रेजिडेंसी स्कूल के लिए निगम द्वारा खरीदी गई साढ़े 18 लाख की 50 सीटर बस की चाबी डीईओ कृष्णा चौहान प्रिंसीपल मधु शर्मा को सौंपी। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक फूलसिह मीणा, परमवीर चक्र विजेता दुर्गा शंकर पालीवाल, डिप्टी मेयर महेंद्रसिंह शेखावत, पूर्व सांसद महावीर भगोरा, पूर्व मंत्री मदन दिलावर, चुन्नी लाल गरासिया, प्रमोद सामर, प्रेमसिंह, दिनेश भट्ट पार्षद कमलेश जावरिया भी मौजूद थे।

सिंधी बाजार औषधालय के लिए 5.5 लाख की घोषणा

मंत्री कटारिया ने शिवाजी नगर स्थित मीरा सामुदायिक भवन में 8 दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का उद्‌घाटन भी किया। उन्होंने राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिंधी बाजार में फिजियोथैरेपी उपकरण एवं योग कक्ष के लिए 5.5 लाख रुपए की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि मेयर रजनी डांगी थीं। शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि शिविर में 30 रोगियों काे परीक्षण के बाद भर्ती किया गया तथा 100 मरीजों के डायबिटीज नि:शुल्क जांच की। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. अरुण कुमार व्यास, जिला आयुर्वेद अधिकारी मनोहरलाल धाकड़ एवं आयुर्वेद विभागीय चिकित्सा संघ अध्यक्ष डॉ. गुणवंतसिंह देवड़ा भी मौजूद थे। कटारिया ने सेक्टर 14 में आरएसएमएम की ओर से विकसित पार्क का उद्घाटन, सेवाश्रम चौराहा के पास आयड़ ब्रिज पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण पीछोला में नाव संचालन का विधिवत शुभारंभ भी किया।

कॉमन वेल्थ गेम्स में निशानेबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता उदयपुर की अपूर्वी चंदेला के परिवाजन को एक लाख एक हजार एक रूपए का चेक देते कैबिनेट मंत्री कटारिया। व्यस्तता के चलतेे अपूर्वी इस कार्यक्रम में नहीं सकीं। फोटो: भास्कर

नगर निगम की ओर