- Hindi News
- आपबीती : रात आठ बजे थे कि एनआईटी में हो गया अलर्ट
आपबीती : रात आठ बजे थे कि एनआईटी में हो गया अलर्ट
उदयपुर | कश्मीरके एनआईटी परिसर में छह सितंबर की रात आठ बजे अलर्ट जारी कर कमरे खाली करने को कहा गया। परिसर में पानी भर गया था। छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान इकट्ठे किए और निकलने की तैयारी करते तब तक चारों तरफ पानी भर गया। फोन पर स्थिति बताई तो अनहोनी की आशंका में घरवालों में बेचैनी हो गई। ऐसी ही स्थिति में सात दिन फंसे रहने के बाद मावली का छात्र प्रतीक पगारिया रविवार को अपने घर सकुशल लौटा। घर पहुंचे प्रतीक ने भास्कर को हालात बताए।