पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयंती महोत्सव के तहत हुईं खेल प्रतियोगिताएं

जयंती महोत्सव के तहत हुईं खेल प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालवैष्णव समाज की ओर से महाराज अग्रसेन की 5138वीं जयंती महोत्सव में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। दूध तलाई स्थित माणिक्य लाल वर्मा उद्यान में सुबह और सूरजपोल स्थित अग्रवाल भवन में दोपहर में प्रतियोगिताएं हुई। बच्चों महिलाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। समाज के सचिव चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि खजाना खोज प्रतियोगिता में 7 छपे हुए संकेत छिपाए गए। एक घंटे की इस प्रतियोगिता में 30 बच्चों 20 महिलाओं सहित कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इससे पूर्व रमेशचन्द्र दलाल ने झण्डी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। अग्रवाल भवन में महिला समिति द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पुरुष वर्ग में टाई बांधना, महिलाओं में रंगोली सजाना, बच्चों के लिए मेमोरी गेम, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं हुई। समाज अध्यक्ष पुष्करलाल अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, बालकृष्ण मोदी, रमेश तायलिया, अनिल अग्रवाल, दीपक बंसल, हिम कुमार ऐरन आदि मौजूद रहे।