फतहसागर की महाआरती 7 को
फतहसागर की महाआरती 7 को
उदयपुर| झीलेंलबालब होने की खुशी में झील प्रेमियों की ओर से 7 अक्टूबर को फतहसागर में तैरती नाव में सुंदरकांड पाठ करने के साथ ही 1101 दीपों से महाआरती की जाएगी। मेवाड़ सगस जी लोक सेवा संस्थान के अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि आयोजन में सकल राजपूत महासभा, परिवार सेवा संस्थान, जय हनुमान रामचरित मानस प्रचार समिति, भारतीय चिकित्सा पद्धति संस्थान, कृष्णा कल्याण संस्थान, फैडरेशन ऑफ एनजीओ, जयश्री राम जयश्री कृष्ण सेवा समिति की भी भागीदारी रहेगी।