सामूहिक करवा चौथ उद्यापन का निर्णय
सामूहिक करवा चौथ उद्यापन का निर्णय
उदयपुर| अखिलभारतीय राजपूत महासभा मेवाड़ संभाग कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शिकारवाड़ी रोड स्थित विजासन माता मंदिर में हुई। 11 अक्टूबर को करवा चौथ का सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष भंवर सिंह चौहान ने बताया कि महिला समिति में यशोदा कुंवर चौहान, तारा कुंवर, ललित कुंवर यदुवंशी को जिम्मेदारी सौंपी गई।