पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दौड़ा उदयपुर

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दौड़ा उदयपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| फतहसागरपाल पर रविवार सुबह ‘रन फॉर रीजन-2014’ मैराथन का आयोजन हुआ। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्कल इंडिया की ओर से आयोजन के तहत राजीव गांधी उद्यान से शुरू हुई मैराथन को संभागीय आयुक्त वैभव गालरिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। संभागी महाकाल चौराहा, सिंघल मार्ग, मुंबइया बाजार, फतहसागर पाल, देवाली छोर, रानी रोड होते हुए राजीव गांधी उद्यान पहुंचे। उदयपुर राउंड टेबल इंडिया के चेयरमैन नितिन गट्टानी ने बताया कि विशिष्ट अतिथि राउण्ड टेबल के एरिया चेयरपर्सन दिल्ली के चिराग सेठी लेडीज सर्कल की एरिया चेयरपर्सन संप्रति दुग्गड़ थीं। लेडीज सर्किल की चेयरमैन संगीता गट्टानी, गौतम हिंगड़, वरुण मुर्डिया, दीपक भंसाली, हुसैन मुस्तफा, डॉ. मनु बंसल आदि मौजूद थे। विभिन्न वर्गों में पहले तीन स्थानों पर आने वालों को क्रमश: 11 हजार, साढ़े सात हजार पांच हजार रुपए का इनाम दिया गया।

मैराथन में शामिल प्रतिभागी। फोटो: भास्कर