पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घोष धुन के साथ बढ़े स्वयंसेवकों के कदम

घोष धुन के साथ बढ़े स्वयंसेवकों के कदम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3 अक्टूबर को निकलेगा महापथ संचलन

राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ की ओर से विजय दशमी पर शहर में निकलने वाले महा पथ संचलन को लेकर रविवार सुबह शहरभर में पूर्वाभ्यास पथ संचलन निकाले गए। सुबह दो घंटे शहरभर में घोष धुनें सुनाई दी, जिन पर सैकड़ों स्वयं सेवकों ने कदम से कदम मिलाए।

शहर में आरएसएस के 8 नगरों के 20 मण्डलों में से 19 मण्डलों की ओर से रविवार को पूर्वाभ्यास पथ संचलन निकाले गए। सभी संचलनों में कुल 1140 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पूर्ण गणवेश धारण कर घोष धुनों के साथ कदम उठे तो वातावरण दर्शनीय हो उठा। शहरभर में विभिन्न मार्गों, चौराहों पर संघ प्रिय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आयोजनों की कड़ी में 20 सितंबर को गिर्वा के चार खंडों में संचलन निकलेगा। इसके बाद 28 सितंबर को शहर में नौ जगहों पर शस्त्र पूजन किया जाएगा। रविवार को निकले संचलनों में माधव नगर के सुभाष मण्डल एकलव्य मण्डल की भी विशेष भागीदारी रही। यहां संचलन अम्बामाता, अम्बापोल, जाड़ा गणेश जी, शिक्षक कॉॅलोनी, सुभाष चौराहा, हरिदास जी की मगरी, एकलव्य कॉॅलोनी, दूधिया गणेश जी, 80 फीट रोड से गुजरा।

इन जगहों से निकले संचलन

चांदपोल,मल्लातलाई, बदनोर की हवेली स्थित विद्या निकेतन, पंचायती नोहरा, टाउनहॉल, सुभाष नगर स्थित विहिप कार्यालय, सेक्टर 4 स्थित विद्या निकेतन, सेक्टर 14 स्थित सामुदायिक भवन, सेक्टर 13 स्थित महावीर विद्या मंदिर, सवीना स्थित पार्क, विवेकनगर चाणक्यपुरी स्थित पार्क, सेक्टर 5 प्रभात नगर में अंबामाता मंदिर, पुरोहितों की मादड़ी, प्रतापनगर, आयड़ स्थित जैन मंदिर, गणेश नगर पहाड़ा स्थित स्कूल, बेदला माताजी मंदिर के पास, देवाली आदि क्षेत्रों से पथ संचलन निकले।

आरएसएस के महानगर संघ चालक राजेंद्रसिंह कोठारी ने बताया कि विजय दशमी आरएसएस स्थापना दिवस पर 3 अक्टूबर को महा पथ संचलन निकलेगा। महापथ संचलन का संपत सुबह 9 बजे नगर निगम परिसर में होगा। मुख्य संचलन की तैयारी के लिए स्वयंसेवकों द्वारा सूचना-संपर्क शुरू कर दिया गया है। शहर में 4 स्थानों पर घोष के अभ्यास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

गणेश नगर स्थित सरस्वती स्कूल से निकलते पथ संचलन पर पुष्प बरसाते क्षेत्रवासी। फोटो: भास्कर