पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाइव सर्जिकल लेप्रोस्कोपिक वर्कशॉप शुरू

लाइव सर्जिकल लेप्रोस्कोपिक वर्कशॉप शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में रविवार को लाइव सर्जिकल लेप्रोस्कोपिक कार्यशाला की शुरुआत हुई। कोविडियन हेल्थ केयर की ओर से कार्यशाला का उद्‌घाटन पीएमसीएच के चेयरमैन आशीष अग्रवाल एवं पुष्पावती सिंघानिया रिसर्च इंस्टिट्यूट (पीएसआरआई) दिल्ली के मुख्य शल्य चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार ने किया। वर्कशॉप में पेट के रोग, महिला रोगों एवं भिन्न-भिन्न रोगों के 5 ऑपरेशन का लाइव दिखाया गया। इन दौरान शल्य चिकित्सकों की जिज्ञासाओं का डॉ. अरविंद कुमार ने समाधान किया। कार्यशाला में उदयपुर सर्जिकल सोसायटी एवं उदयपुर संभाग के लगभग 60 से ज्यादा शल्य चिकित्सकों ने भाग लिया।